Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

मां ने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक मानसिक रोगी ने मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने बेटे का शव बरामद करने के बाद मां को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम कतरी काडी में रहने वाली फूल कुमारी बैगा ने कबूल किया है कि उसने ही अपने 8 वर्षीय बेटे आशिक बैगा की गला दबाकर हत्या कर दी।

पड़ोसियों के अनुसार, फूल कुमारी बीते कई सालों से मानसिक रूप से असामान्य (Mentally Disturbed) बताई जा रही थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। 4 अक्टूबर की शाम से ही फूल कुमारी और उसका बेटा लापता थे।

5 अक्टूबर की दोपहर जब गांव के चरवाहे पशुओं को चराते हुए पहाड़ पर पहुंचे, तो वहां बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव आकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया।

मौके पर पहुंची आरोपी मां

ग्रामीणों के अनुसार जब बच्चे का शव मिला तक कोई भी उसके पास नहीं थी। वहीं मां भी उसके साथ ही लापता थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह भी मौके पर आ गई। यहां परिजनों और पुलिस ने उससे पूछताछ की। यहां उसने बताया कि उसने की बेटे की हत्या की है।

घर से एक किमी दूर लेकर की हत्या

पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर फूल कुमारी भी मौजूद थी। वारदात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मां बच्चे को घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पहाड़ पर ले गई और वहीं उसकी हत्या कर दी।रात अधिक होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका, जिसे अगले दिन गुरुवार को कराया गया। इसके उपरांत आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

चुरहट के एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी एक दिन बाद मिली। प्रथम दृष्टया ग्रामीणों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि महिला ने यह कदम मानसिक असंतुलन के कारण उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img