Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

महिला टीचर ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की FIR

इंदौर के वीर सावरकर नगर सत्संग भवन के चौकीदार ने घर बैठकर बात कर रहे दंपती पर अश्लील टिप्पणी की थी। चौकीदार को जब दंपती ने टोका तो उसने विवाद किया। इस दौरान महिला टीचर के साथ गलत हरकत की गई। दंपती पर दबाव बनाया गया। रात में चौकीदार को थाने से सत्संग से जुड़े लोग लेकर चले गए। जूनी इंदौर पुलिस ने 41 साल की हाईकोर्ट वकील की पत्नी की शिकायत पर अशोक जावरे निवासी सत्संग भवन वीर सावरकर के खिलाफ सोमवार को छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़िता एक अपार्टमेंट में रहती है। उनका आरोप है कि अशोक सत्संग भवन की बिल्डिंग से उनके बेडरूम में झांक रहा था। इस दौरान उसने अश्लील टिप्पणी की थी। जब उसे रोका तो वह अपशब्द कहने लगा। इसके बाद बाहर आकर बहस करने लगा। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि इसके बाद उन्होंने पति के साथ मारपीट की। जब वह बचाव करने गई तो अशोक ने उन्हें बेड टच कर दिया।

जिसमें उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। इसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस की 112 गाड़ी बुलाई। तब भी अशोक पुलिसकर्मियों के सामने पति को धमकाने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने थाने में भी अपशब्द कहे। इसके साथ ही सत्संग के लोगों द्वारा पति को किसी महिला तहसीलदार अफसर से भी बात कराई गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आवेदन की जांच करते हुए सोमवार रात में एफआईआर कर ली है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img