Wednesday, May 20, 2026
40.1 C
Bhopal

6 माह तक शोषण और ब्लैकमेल से परेशान होकर थाने पहुंची युवती

ग्वालियर में एक चचेरे भाई ने रिश्तों को कलंकित करते हुए चचेरी बहन का शोषण किया। जानकारी के मुताबिक, घर में अकेली पाकर ताई के बेटे ने उसे हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पीड़िता को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता रहा और करीब 6 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोपी धमकाकर पीड़िता से पैसे भी वसूलता रहा। घटना मई 2025 की बताई जा रही है। लगातार हो रहे शोषण, दुष्कर्म और ब्लैकमेल से परेशान होकर पीड़िता आखिरकार थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह है पूरा मामला

शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी, पारदी मोहल्ला की रहने वाली 28 वर्षीय कविता (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, 6 मई 2025 को वह घर में अकेली थी। उसकी मां घरों में झाड़ू-पोछा करने गई थीं और दोनों छोटे भाई काम पर गए हुए थे।

इसी दौरान घर के पास रहने वाली ताई का बेटा सुनील शाक्य उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए मारपीट की और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन जाते-जाते उसने उसे यह कहते हुए धमकाया कि यदि उसने यह बात अपनी मां या पुलिस को बताई, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी।

डर और बदनामी के भय से पीड़िता चुप रही, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। इसी दबाव में वह पिछले 6 महीनों से लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और उससे पैसे भी वसूल रहा था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार, रिश्ते में लगने वाला चचेरा भाई घर में अकेला पाकर घुसा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मारपीट और ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hot this week

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...

Topics

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img