मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सगार अभिनव हाइट्स में रविवार शाम को युवक ने फांसी लगा ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि वह जिस युवती से वह प्रेम करता था, उसकी कहीं और शादी तय हो गई थी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम शव पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक का पीएम कराया जा रहा है।
एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि सूरज साहू पिता राजकुमार साहू ( 24 वर्ष ) मूलत: गांव अल्हाड़ी, थाना बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह अपने भाई आशीष साहू और भाभी के साथ सागर अभिनव हाइट्स में किराए के फ्लैट में रहता था। सूरज भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि बड़ा भाई आशीष सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आशीष ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा रूपेश साहू और चाची भी उनकी ही मल्टी के फ्लैट में किराए से रहते हैं।
अपने कमरे में लगाई फांसी
रविवार को जरूरी काम होने के कारण सूरज आॅफिस चला गया था। घर में सूरज और उसकी भाभी थी। भाभी ने दोपहर में काम किया और अपने कमरे में सो गई। शाम करीब पांच बजे नींद खुली तो उन्होंने चाय बनाई और चाय लेकर सूरज के कमरे तक पहुंची। इस दौरान पता चला कि सूरज का कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने काफी कॉल किए लेकिन कॉल रीसिव नहीं हुई। घटना की जानकारी उन्होंने चाचा और चाची को दी। इधर आशीष को भी सूरज द्वारा दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिल गई थी। वह भी घर पहुंच गया था। अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो सूरज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में हडकंप मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।




