Thursday, October 8, 2026
33.1 C
Bhopal

बैंक शाखा प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोहागपुर (नर्मदापुरम)। सरकारी समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी से जुड़े भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाले जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर के शाखा प्रबंधक को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने गुरुवार को बैंक परिसर में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता कैलाश कुशवाह की आदिम जाति सहकारी समिति मर्यादित सोहागपुर के माध्यम से शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी होती है। समिति और कर्मचारियों के वेतन तथा धान खरीदी की हम्माली राशि के भुगतान के लिए बैंक में चेक लगाए गए थे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रत्येक एक लाख रुपए के भुगतान पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था।

फिलहाल करीब दो लाख रुपए के हम्माली भुगतान का चेक लंबित था, जिसके एवज में आरोपी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई।गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को बैंक परिसर में ही रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img