Wednesday, February 25, 2026
31.4 C
Bhopal

रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों से कहा- जो जहां से वहीं रहे

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में हालात चिंताजनक है। सरकार की हालात पर नजर है। साथ ही वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा है कि जो जहां है, वो वहीं रहे। शांति बनाए रखें। बता दें, भारत सरकार ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और अपने लोगों से कहा था कि वे समय रहते भारत लौट आए। खासतौर पर वहां रह रहे करीब 18,000 छात्र चिंता का कारण थे। सरकार ने एयर इंडिया फ्लाइट्स भी भेजी। कुछ छात्र लौट आए, लेकिन कुछ वहीं रुके रहे।

अब ये छात्र वहां फंस गए हैं। आशंका है कि इन छात्रों को वहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समाचार एजेंसी ANI ने विदेश मंत्रालय के सूत्रो के हवाले से जानकारी दी है कि हम तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत ने स्पष्ट किया अपना रुख

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपना रुक साफ किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत सरकार ने पहले भी डी-एस्केलेशन का आह्वान किया और स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए कूटनीति पर जोर दिया। तिरुमूर्ति ने कहा, ‘हालांकि, हम खेद के साथ कहते करते हैं कि तनाव को दूर करने के लिए दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति एक बड़े संकट में बढ़ने के खतरे में है।’

Hot this week

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img