Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

Jabalpur News: जबलपुर में मार्च अंत तक पूरे होंगे सीवर लाइन के अधूरे कार्य

अधूरी पड़ी सीवर लाइन का दंश झेल रहे शहर के नागरिकों को मार्च माह तक सीवर लाइन काम से मुक्ति मिल जाएगी। सीवर लाइन के कारण आधे से ज्यादा शहर तहस-नहस है। सीवर लाइन बिछाने के चक्कर में जहां-तहां खुदी पड़ी सड़कें और अधूरे कार्य के बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देख निगमायुक्त ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने ठेकेदार और कंसलटेंट को चेतावनी दी है कि मार्च माह तक सीवर लाइन के सभी अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।लगाओ दोगुने संसााधन- निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने अधिकारी और ठेकेदार, कंसलटेंट की बैठक की और दो टूक कहा कि मार्च माह तक सीवर लाइन के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। जरूरत पड़े तो दोगुना मशीन और मेनपावर लगाओ। ताकि कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जा सके। इससे शहर व्यविस्थत दिखे और नागरिकों की परेशानी भी कम हो सके।

तालाबों गंदगी मुक्त रखने बनाओ सीवर प्लान: जबलपुर नगर निगम आयुक्‍त ने इस दौरान सीवर प्लान के क्रियान्वयन में तालाब के आस-पास के क्षेत्र को सीवर प्लान में शामिल कर तालाबों के सौंदर्यीकरण के दिशा में विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे सीवर के कार्यों की अब नियमित रूप से समीक्षा होगी एवं प्रगति का पर्यवेक्षण किया जाएगा।

ढिलाई की तो होगी कार्रवाई: निगमायुक्त ने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सीवर के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर के कनेक्शन प्रतिदिन बढ़ाए जाने एवं लक्षित सीवर कनेक्शन समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसरप पर अपर कलेक्टर एवं अपर आयुक्त शेर सिंह मीणा, सहायक आयुक्त रचयिता अवस्थी, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के साथ-साथ अन्य अधिकारी, कंसलटेंट व ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

Topics

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img