Thursday, April 23, 2026
39 C
Bhopal

कैबिनेट ने धनवाही और बरही सिंचाई परियोजनाओं को दी मंजूरी

सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापित 25,602 आदिवासी परिवारों को दिए गए आवासीय भूखंड की रजिस्ट्री अब सरकार कराएगी। इसके लिए इन परिवारों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इस पर सरकार 600 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसमें 8 विधानसभा क्षेत्र और चार जिलों के विस्थापित शामिल हैं।

विस्थापन के समय इन परिवारों को आवासीय भूखंड के पट्‌टे दिए गए थे पर रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। रजिस्ट्री को लेकर लगातार मांग उठ रही थी। वहीं कैबिनेट ने धनवाही और बरही सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है। सरकार ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए कई विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों का विलय होगा

इसके अलावा सरकार ने राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास में विलय करने की स्वीकृति दे दी है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने पहली बार भोपाल में 30 जनवरी को पुष्प महोत्सव आयोजित किया गया। यह केवल फूलों की प्रदर्शनी नहीं बल्कि फूलों के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी बढाने का एक उत्सव था।

पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

बैठक में बताया गया कि महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का निर्माण किया गया है। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण किया। यह भी बताया गया कि प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना का भुगतान 2 माह के अंदर किया। मप्र देश का पहला राज्य है, जिसने भावांतर योजना का पूर्णत: लागू किया।

Hot this week

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

Topics

बैंक मैनेजर युवती से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img