Saturday, October 24, 2026
23.8 C
Bhopal

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर मासूम अभिभावकों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला ने बच्चों का सत्यसांई स्कूल में दाखिला कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी की है।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, श्रीनाथ रेसिडेंसी निवासी अंशु पाटकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात मई 2023 में करुणा मंडलोई नाम की महिला से हुई थी। करुणा ने दावा किया था कि उसकी विजयनगर स्थित सत्यसांई स्कूल में अच्छी जान-पहचान है और वह डेढ़ लाख रुपये में उनके दो बच्चों का एडमिशन करा देगी। झांसे में आकर अंशु ने आरोपी के खाते में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

​साल भर तक घुमाती रही आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि पहले साल आरोपी ने ‘सीट नहीं होने’ का बहाना बनाकर अगले साल एडमिशन का भरोसा दिया। लेकिन दूसरे साल भी जब दाखिला नहीं हुआ और आरोपी महिला अतिरिक्त पैसों की मांग करने लगी, तब ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर जब आरोपी टालमटोल करने लगी, तो पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। एमआईजी पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी करुणा मंडलोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​वरिष्ठ पत्रकार की सलाह: किसी भी स्कूल में दाखिले के लिए केवल आधिकारिक प्रक्रिया ही अपनाएं। किसी बिचौलिए या ‘पहचान’ का दावा करने वाले व्यक्ति को नकद या ऑनलाइन भुगतान करने से बचें।

Hot this week

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

Topics

भोपाल के 55 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को मेंटेनेंस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img