Sunday, July 5, 2026
22.6 C
Bhopal

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के बीच मंगलवार को महंगाई का मुद्दा सड़कों पर गूँजा। महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेठिया के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया, जिसे ‘रसोई संसद’ का नाम दिया गया। पीसीसी कार्यालय के बाहर जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला-बेलन और गैस सिलेंडर रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सड़क पर बेली रोटियां, बजाई थाली प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जमीन पर बैठकर रोटियां बेलीं और थाली बजाकर सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। रीना बोसी ने कहा कि आज दाल, तेल और अनाज के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्ज्वला योजना दम तोड़ रही है और आदिवासियों को आज भी खाना बनाने के लिए जंगलों से लकड़ियां ढोनी पड़ रही हैं।
वित्त मंत्री को चेतावनी: 400 रुपये में दें सिलेंडर कार्यकर्ता रूपाली शर्मा ने मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमत फिर से 400 रुपये की जाए। महिला कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी है:
  • 18 फरवरी: बजट में अगर महंगाई से राहत नहीं मिली…
  • 19 फरवरी: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया जाएगा।

​नेताओं का कहना है कि प्रदेश के 16 लाख हितग्राही ऐसे हैं जो दोबारा सिलेंडर भरवाने की स्थिति में भी नहीं हैं। अब सबकी नजरें कल पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img