भोपाल। भोपाल (देहात) के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार देर रात उन्होंने थाना बैरसिया और ईटखेड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि थानों में आने वाले हर फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका जल्द समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के स्टाफ से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र के अपराधों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों और बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे मामलों में पुलिस को अधिक तत्परता और प्रभावी ढंग से काम करने की जरूरत है। इस मौके पर बैरसिया और ईटखेड़ी के एसडीओपी भी उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
- पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी का पहला औचक निरीक्षण।
- बैरसिया और ईटखेड़ी थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
- अपराधों के पैटर्न को समझकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
- महिला और साइबर संबंधी अपराधों के निराकरण पर विशेष ध्यान।




