Thursday, May 7, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद छात्रा से दरिंदगी, इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

भोपाल (पिपलानी)। राजधानी के पिपलानी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक इंजीनियरिंग के छात्र ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 22 वर्षीय छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत

​सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह परिहार के अनुसार, पीड़िता एक निजी कॉलेज की छात्रा है। करीब एक महीने पहले उसकी जान-पहचान आयुष पसथारिया नाम के युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

डरा-धमकाकर किया शोषण

​पुलिस ने बताया कि आरोपी आयुष ने अप्रैल के महीने में मेल-मुलाकात के बहाने छात्रा को अपने किराए के कमरे पर बुलाया। वहाँ उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह डरा-धमकाकर लगातार छात्रा का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा।

देर रात आरोपी गिरफ्तार

​आरोपी की धमकियों से तंग आकर पीड़िता बुधवार को थाने पहुँची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Hot this week

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, PMO के दखल के बाद जांच शुरू

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील...

Topics

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img