Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का लालच देकर लाखों की ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरू खां को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, ठगी की शिकार महिला सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। आरोपी भूरू खां ने पिछले 4-5 वर्षों की जान-पहचान का फायदा उठाकर महिला को झांसा दिया कि वह जादू-टोने से उसके कच्चे मकान से सोने के बिस्किट निकाल सकता है। गरीबी दूर करने और रातों-रात अमीर बनने के लालच में आकर महिला ने जून से नवंबर 2025 के बीच किश्तों में कुल 13 लाख 80 हजार 790 रुपये आरोपी को दे दिए।

​घर में किया ढोंग, थमाए नकली बिस्किट

नवंबर 2025 में आरोपी ने महिला के घर में तंत्र-मंत्र का नाटक किया और 10 कथित ‘सोने के बिस्किट’ निकालकर महिला को सौंप दिए। उसने महिला को डराया कि वह इन्हें बाजार में न बेचे, वरना पुलिस पकड़ लेगी। काफी समय बाद जब महिला ने बिस्किट की जांच कराई, तो वे नकली निकले।

​पुलिस की कार्रवाई

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ठगी का पता चलते ही आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img