Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। चूना भट्टी रेस्ट हाउस के पास चलती हुई एक एसयूवी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठने लगीं। गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे पास ही स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, ट्रांसफार्मर और रहवासी इलाका इसकी चपेट में आने से बच गए।

​इस घटना में सर्विस सेंटर की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।

​सड़क पर धू-धू कर जली कार, वर्कशॉप की खुली पोल

​मिली जानकारी के अनुसार, यह कार नितिन रघुवंशी नामक ग्राहक की थी, जो पिछले 15 दिनों से सुधार कार्य के लिए एक वर्कशॉप में खड़ी थी। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे शोरूम के कर्मचारी कार का ट्रायल लेने निकले थे, तभी उसमें आग लग गई।

​इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि कार मालिक नितिन रघुवंशी उसी वक्त वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने अपनी ही कार को जलते देख जब शोरूम फोन किया, तो कर्मचारियों ने झूठ बोल दिया कि “कार अभी वर्कशॉप में ठीक हो रही है।” इसके बाद पीड़ित ने मौके का वीडियो बनाया और शोरूम पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

​टल गया बड़ा हादसा

  • पास में था खतरा: जहां कार जली, वहां पास ही में एक ट्रांसफार्मर और ईवी चार्जिंग स्टेशन था। कार के टायर फटने और ब्लास्ट होने की आशंका से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • रास्ता हुआ जाम: सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img