Monday, May 18, 2026
36.1 C
Bhopal

शराब पार्टी में विवाद: रीवा में मैहर के आरक्षक की गोली मारकर हत्या, दोस्त फरार

रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले में रविवार देर रात एक पुलिस आरक्षक (कॉन्स्टेबल) की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश कुमार पटेल (35) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक राकेश पटेल अपने 10 वर्षीय बेटे की बीमारी के कारण छुट्टी लेकर गांव आए थे। रविवार रात वे पड़ोसी और दोस्त राकेश तिवारी के बुलावे पर उसके घर शराब पार्टी में गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी राकेश तिवारी ने अवैध पिस्टल से आरक्षक की कनपटी पर गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने कहा: “राकेश को घर से बुलाकर ले जाया गया था। अगर उसे समय पर सही इलाज मिल जाता, तो शायद जान बच सकती थी। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

अवैध पिस्टल से मारी गोली, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल अवैध थी। आरोपी राकेश तिवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उस पर पहले से मारपीट के मामले दर्ज हैं।

​रीवा एसपी गुरुकरण सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, समान थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Hot this week

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

बाग मुगालिया में झुग्गियों की शिफ्टिंग का विरोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बाग मुगालिया एक्सटेंशन में झुग्गी परिवारों को बसाए...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img