Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने अयोध्या बायपास रोड स्थित ‘शाही पिंड रेस्टोरेंट’ पर बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस छापामार कार्यवाही में टीम ने 57 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा और बीयर जब्त की है। मामले में मुख्य आरोपी दमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​इसके अलावा, रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक चार पहिया गाड़ी से भी तीन पेटी बीयर बरामद की गई है। इस वाहन से जुड़े आरोपी कृष्ण पाल पर धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, जब्त की गई अवैध शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 10 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

यह पूरी कार्यवाही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी आर.जी.भदौरिया के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुयश फौजदार और सीमा कशिशिया शामिल रहे। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने साफ किया है कि शहर में अवैध शराब के इस कारोबार पर नकेल कसने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img