Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

निशातपुरा में चिकन दुकान के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में दिखे तीन बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बैरसिया रोड पर एक सनसनीखेज बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने महज 15 मिनट के भीतर एक लॉक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोरी की पूरी कहानी साफ नजर आ रही है।

​निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, विनायक कीर्ति कॉलोनी के रहने वाले शमीम शाह ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शमीम 24 मई की शाम करीब सवा सात बजे बैरसिया रोड स्थित एक दुकान पर चिकन खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को दुकान के बाहर लॉक करके खड़ा किया था। लेकिन जब वे महज 15 मिनट बाद दुकान से बाहर लौटे, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब गाड़ी का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गई बाइक साल 2019 मॉडल की है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

​CCTV में कैद हुई वारदात: इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। फुटेज में पहले एक बदमाश बाइक को मास्टर चाबी से खोलकर आगे ले जाता दिख रहा है, थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही बाइक पर दो अन्य बदमाश भी बैठ जाते हैं और तीनों रफूचक्कर हो जाते हैं।

​निशातपुरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img