Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

चलती ट्रेन में महिला का पर्स लूटने वाला शातिर ‘शिब्बू महाराज’ गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा का माल बरामद

भोपाल: रानी कमलापति जीआरपी ने चलती ट्रेनों में सो रही महिला यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सदस्य आदित्य मिश्रा उर्फ ‘शिब्बू महाराज’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 2 लाख 8 हजार रुपये कीमत के सोने के सिक्के बरामद किए हैं।

क्या था मामला?

14 दिसंबर 2025 को बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री सीमा गंगराड़े का पर्स ट्रेन के रानी कमलापति स्टेशन से निकलते ही झपट लिया गया था। पर्स में नकदी, आईफोन और कीमती जेवर समेत कुल 3.11 लाख रुपये का सामान था।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

जीआरपी ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पहले गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा था। इसके बाद झांसी जेल में बंद मुख्य आरोपी आदित्य मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सोने के सिक्के बरामद किए।

दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज

आरोपी पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह चलती ट्रेन से सामान पार कर कूदने में माहिर था। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी संपर्कों की तलाश कर रही है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img