ममता गनवानी ।
भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक टेकरी में इन दिनों गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन बच्चों को सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास और मानवीय मूल्यों से रूबरू कराया गया।
अमृतसर से आए विद्वानों ने बच्चों को सिख पंथ के महान योद्धाओं—जस्सा सिंह रामगढ़िया, जस्सा सिंह आहलूवालिया और सरदार बघेल सिंह के त्याग और वीरता के किस्से सुनाए। साथ ही, बच्चों को कीर्तन, दस्तार (पगड़ी) बांधने की कला और सिख मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार परमवीर सिंह ने बताया कि सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस कैंप के लिए बच्चों हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध है। कैंप में ज्ञानी बलदेव सिंह जी रागी जत्थों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ और मर्यादाओं का विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं।












