Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: बागसेवनिया के होटल में हंगामा, दो युवक और युवतियों के मिलने पर हिंदूवादी संगठनों का विरोध

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित साकेत नगर के एसएसजी होटल में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां दबिश दी। संगठनों का आरोप है कि होटल में दो युवक अपनी पहचान छिपाकर दो युवतियों के साथ रुके थे।

क्या है मामला?

कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में कुछ लोग मौजूद हैं। मौके पर पहुंचने पर सामने आया कि युवकों में से एक की पहचान अंकित और दूसरे की सैफ के रूप में हुई है, जो एसी सुधारने का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं ने युवकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिलने का भी दावा किया है। इस घटना के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई और संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की जांच जारी

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और युवतियों की उम्र के दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यदि होटल संचालक की ओर से नियमों में कोई लापरवाही पाई जाती है, तो सराय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img