Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की नाक के नीचे अवैध वेंडरों का राज, दांव पर यात्रियों की सेहत

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर इन दिनों अवैध वेंडरों का बोलबाला है। स्टेशन पर खुलेआम बिना लाइसेंस के खान-पान की सामग्री बेची जा रही है, जिससे न सिर्फ रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि यात्रियों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब कुछ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नाक के नीचे चल रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, मुख्य प्लेटफॉर्मों से लेकर दूर-दराज के छोरों तक ये अवैध वेंडर बेखौफ होकर घटिया स्तर का खाना और पानी यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। जब इस संबंध में आरपीएफ प्रशासन से बात की जाती है, तो उनका दावा होता है कि अवैध वेंडरों के खिलाफ लगातार धरपकड़ और कार्रवाई की जा रही है।


लेकिन धरातल पर हकीकत आरपीएफ के दावों से बिल्कुल उलट है। अगर कार्रवाई लगातार हो रही है, तो इन वेंडरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि बिना किसी मिलीभगत के इतने बड़े पैमाने पर अवैध वेंडिंग का संचालन संभव ही नहीं है।
दिखावे की कार्रवाई के बाद ये वेंडर फिर से सक्रिय हो जाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ अवैध वेंडरों पर सख्त नकेल कसनी होगी, बल्कि अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार सुरक्षाकर्मियों की जवाबदेही भी तय करनी होगी।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे के महंगे टेंडरों के कारण पहले ही वैध रूप से काम करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन इससे भी बड़ी समस्या आरपीएफ की कथित सरपरस्ती है। आरोप हैं कि प्लेटफॉर्म पर बिना रोक-टोक धंधा चलाने के लिए वेंडरों को आरपीएफ को मोटी ‘अवैध वसूली’ देनी पड़ती है। इसी सांठगांठ के चलते आरपीएफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है, ताकि कागजी कोरम भी पूरा हो जाए और अवैध वेंडिंग का यह काली कमाई का खेल भी बदस्तूर जारी रहे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img