Friday, July 24, 2026
23.9 C
Bhopal

जबलपुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश के कर्मचारी लामबंद

 प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिलाें में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम पत्र आगे बढ़ाया। इसी तारतम्य में सिविक सेंटर में जबलपुर इकाई के द्वारा धरना व प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर जबलपुर को पत्र दिया गया।

30 से 40 साल से कर रहे काम : संघ के जिला सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि 30 से 40 वर्षो से एक ही पद पर सेवारत सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा सहायक संचालक-उप संचालक को योग्यता तथा प्राप्त वेतनमान के आधार पर अपग्रेड कर उच्च पदनाम दिया जाना की अनार्थिक वित्त रहित मांग, जैसे गृह विभाग सफलता पूर्वक से इसे अपने पुलिस विभाग में लागू कर चुका है।

मुख्‍यमंत्री दो बार कर चुके हैं घोषणा : मुख्यमंत्री दो बार इस आशय की घोषणा भी कर चुके हैं। 2005 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पेंशन योजना प्रदेश के लिए अनिवार्य नहीं थी फिर भी तत्कालीन राज्य सरकार ने नई पेंशन योजना प्रारंभ कर दी।

ये रहे शामिल : ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील पचौरी, आशीष तिवारी, विवेकरंजन शुक्ल, सनत द्विवेदी, अरुण तिवारी, पवन शुक्ला, बसंत शर्मा, रामसिंह ठाकुर, संतोष तिवारी, ललिता तिवारी, रविन्द्र तिवारी, सीताराम पटेल, कन्हैयालाल पटेल, संजय उपाध्याय, प्रवीण परासर, भूमिका पटेल, क्षमा उपाध्याय, राजेश नेमा, संदीप भागवत, नीलेश पटेल, वृजबिहारी श्रीवास्तव, मथुरा प्रसाद उपाध्याय, कालीचरण राय सहित अन्य मौजूद रहें

सरकार को अल्टीमेटम : तृतीय वर्ग कर्मचरी संघ, जबलपुर ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। जिला अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि अधिवकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आंदोलन को गति दी जा रही है।पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगें बेहद अहम हैं। प्रदर्शन में अतुल मिश्रा, रत्नेश मिश्रा व नरेंद्र जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Hot this week

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

Topics

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर APK फाइल भेजकर 5 लाख से अधिक की ठगी, दो मामले दर्ज

​इंदौर: ​अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बिजली बिल...

बल्देवगढ़ में अवैध रेत परिवहन रोक रहे नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला, ड्राइवर का सिर फूटा

​टीकमगढ़: ​बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img