Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों में तोड़फोड़ और स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बस संचालकों ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी जबरन एजेंट बनकर बसों से अवैध वसूली करना चाहते हैं। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज बस संचालकों ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

देवास बस यूनियन और चौहान ट्रेवल्स के संचालक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि उनकी बसें इंदौर-देवास और इंदौर-इच्छापुर रूट पर चलती हैं। आरोप है कि 25 जून को राहुल सोनकर और उसके साथियों ने बस में घुसकर न केवल स्टाफ के साथ मारपीट की, बल्कि तोड़फोड़ भी की। इसके बाद दो दिनों के भीतर चार और बसों को निशाना बनाया गया। घटना के समय बसों में यात्री भी सवार थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

पुलिस पर भी उठाए सवाल

बस संचालकों का कहना है कि राहुल सोनकर और कपिल नाम के व्यक्ति उन पर दबाव बनाकर अवैध वसूली की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भंवरकुआं और तिलकनगर थाने में नामजद शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कमिश्नर ने दिया आश्वासन

शिकायत सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बस संचालकों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को मामले की समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img