Sunday, August 30, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बैरसिया के जंगलों से 2 लाख की अवैध शराब और महुआ लहान जब्त

भोपाल:
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपाल आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में, विभाग की टीम ने बैरसिया इलाके के जंगलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने की सामग्री (महुआ लहान) जब्त की है।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर 30 जून 2026 को मनीखेड़ी और रतुआ पठार के जंगलों में दबिश दी। इस कार्रवाई में टीम ने कुल 2000 किलोग्राम महुआ लहान और 25 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब बरामद की।
जब्त की गई इस सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2,05,000 रुपये आंकी गई है। हालांकि, मौके से कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका। विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34 (1) ‘क’ और ‘च’ के तहत 5 अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं और अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Hot this week

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img