Friday, August 28, 2026
23.1 C
Bhopal

पीथमपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

पीथमपुर। सागौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, 30 जून को पीड़िता ने परिजनों के साथ सागौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि ग्राम खेड़ा निवासी दीपक पिता संजय भाभर (21) उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया, जहाँ उसने मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 113/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 115(2) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी का निकाला जुलूस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर आरोपी दीपक को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए आरोपी का बाजार में जुलूस भी निकाला। इस त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी, एएसआई धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिलोरिया, आरक्षक मनीष और अनिल की भूमिका सराहनीय रही।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img