Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगर-मालवा न्यायालय के न्यायाधीश की कार और एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहनों के एयरबैग खुल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

दीवार से जा टकराई कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि न्यायाधीश की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराई। वहीं, स्कॉर्पियो का सामने का पहिया टूट गया और वह करीब 50 मीटर दूर जाकर रुकी।

सुरक्षा गार्ड घायल

हादसे में न्यायाधीश के सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहिरवार (निवासी मकरोनिया, सागर) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गार्ड अपने अधिकारी को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

पुलिस कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि घायल सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img