Tuesday, August 25, 2026
24.1 C
Bhopal

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी: ‘करणी सेना’ का पूर्व अध्यक्ष बताकर युवक ने युवाओं को बनाया शिकार

भोपाल। राजधानी में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपए ठगने वाले एक शातिर को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष बताकर लोगों का विश्वास जीतता था।

क्या है मामला?

कोटरा निवासी आरोपी आशु कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पवन कुमार सहित छह युवाओं से नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे। आरोपी ने पीड़ित पवन को नगर निगम में एलडीसी पद का नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।

जॉइनिंग के समय खुला राज

जब पवन नियुक्ति पत्र लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा, तो वहां के अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करणी सेना के पदाधिकारी का रौब दिखाकर कई युवाओं को अपना शिकार बनाया है।

संगठन ने किया इनकार

करणी सेना के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह देवड़ा ने स्पष्ट किया कि आरोपी आशु कुमार का संगठन से कोई संबंध नहीं है और वह कभी जिला अध्यक्ष नहीं रहा।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने अन्य पीड़ितों से सामने आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img