Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

आपसी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर; 5 पर केस दर्ज

मऊगंज (नईगढ़ी):

जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के कोट गांव में मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने एक महिला पर धारदार कुल्हाड़ी (टांगी) से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया।

सिर पर टांगी से वार:

शुक्रवार को कोट गांव निवासी अनीता तिवारी पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे यज्ञ नारायण तिवारी और सुशील तिवारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान यज्ञ नारायण तिवारी के पैर में गंभीर चोट लगने से वह फ्रैक्चर हो गया।

अस्पताल रेफर, 5 नामजद आरोपी गिरफ्तार:

घटना के बाद परिजन घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। नईगढ़ी पुलिस ने घायल यज्ञ नारायण तिवारी के बयानों के आधार पर आदित्य तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, हर्ष, श्रवण तिवारी और हेमू तिवारी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img