Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

मंत्रालय के सामने गरजा तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन: DA, कैशलेस इलाज और CPCT छूट समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। आठ माह से लंबित महंगाई भत्ते (DA) और विभिन्न सेवा शर्तों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मंत्रालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में जुटे कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

​महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि प्रदेश के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से देय 2% डीए व महंगाई राहत तत्काल दी जाए।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

  • वेतन कटौती बंद हो: नए कर्मचारियों पर लागू 70%, 80% और 90% वेतन फॉर्मूले को खत्म किया जाए, जिससे कर्मचारियों को 1.74 से 4 लाख रुपये तक का नुकसान हो रहा है।
  • CPCT में राहत: अनुकंपा नियुक्ति और चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति में सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त हो; इसे केवल सीधी भर्ती तक सीमित रखा जाए।
  • कैशलेस स्वास्थ्य योजना: मुख्यमंत्री द्वारा घोषित कैशलेस इलाज की सुविधा को तुरंत धरातल पर उतारा जाए।
  • ई-अटेंडेंस व्यवस्था: कर्मचारियों पर थोपी जा रही ई-अटेंडेंस प्रणाली को वापस लिया जाए।

​प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सलीम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img