Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

नशे में धुत इनोवा चालक ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत; मासूम बेटा गंभीर

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, 90 की रफ्तार पर अटका मिला स्पीडोमीटर; भीड़ ने चालक को पीटा

भोपाल। कोलार इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में 35 वर्षीय शुभम अवस्थी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बेटा माधव गंभीर रूप से घायल है। घटना अंकित परिसर के पास रात करीब 12 बजे घटी।

ड्राइवर नशे में बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​कोलार पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय आरोपी चालक शराब के भारी नशे में था और अपने परिचित की कार मांगकर पार्टी में शामिल होने आया था। नशे के चलते उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार बेकाबू हो गई और स्कूटी समेत कई राहगीरों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार का स्पीडोमीटर 90 किमी/घंटे पर ही अटक गया।

​हादसे के बाद कार के एयरबैग खुलने से आरोपी चालक सुरक्षित बच गया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। घटना से आक्रोशित भीड़ ने मौके पर ही चालक की जमकर धुनाई कर दी और कार में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img