Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतरे व्यापारी, निगम दफ्तर पर दिया धरना

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाई टैक्स वापस लेने की मांग; कहा- पूरे प्रदेश में सिर्फ राजधानी के कारोबारियों से वसूली क्यों?

भोपाल। राजधानी में लागू कमर्शियल लाइसेंस शुल्क को लेकर व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। इस अतिरिक्त टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले कारोबारियों ने बुधवार को आईएसबीटी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

​प्रदर्शन के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने साफ कहा कि पूरे मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में यह कमर्शियल लाइसेंस शुल्क नहीं वसूला जा रहा है, केवल भोपाल के व्यापारियों पर ही यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ थोपा जा रहा है।

​व्यापारियों ने इसे राजधानी के कारोबारियों के साथ सौतेला व्यवहार करार देते हुए सवाल उठाया कि जब अन्य शहरों में इसके बिना व्यापार सुचारू रूप से चल सकता है, तो भोपाल में यह भेदभाव क्यों? व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि शहर की अर्थव्यवस्था और रोजगार में अहम योगदान देने वाले व्यापारियों को राहत देने के बजाय अतिरिक्त भार डालना अनुचित है, इसलिए इस शुल्क को बिना देरी के खत्म किया जाए।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img