इंदौर
आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला अधिकारी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने विरोध करने पर पीड़िता की गर्दन पर चाकू रखकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना आरोग्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। 28 वर्षीय पीड़िता और आरोपी सोहेल दोनों इसी केंद्र में साथ काम करते हैं। शनिवार सुबह आरोपी ने बहाने से पीड़िता को ऊपर के कमरे में बुलाया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सोहेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




