भोपाल: परवलिया इलाके में एक शासकीय संस्थान की 22 वर्षीय शिक्षिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी सहकर्मी शिक्षक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता गोविंदपुरा इलाके में रहती है और एक शासकीय प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षिका है। संस्थान में ही पदस्थ 48 वर्षीय आरोपी महेंद्र ठाकुर ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता से दोस्ती की थी। एक साल पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर परवलिया में पहली बार संबंध बनाए और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई बार ज्यादती की।
हाल ही में जब आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से साफ इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ लिया, तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।




