Wednesday, October 14, 2026
28.6 C
Bhopal

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल:

कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और ऑटो लूट लिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन और उसके साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, लहारपुर एक्सटेंशन निवासी 60 वर्षीय रामसिंह राय ऑटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह अपने साथी के साथ सब्जी मंडी जा रहे थे। जब उनका ऑटो बर्रई गांव के पास पहुंचा, तो तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

​ऑटो रुकते ही एक बदमाश ने खुद को इलाके का बड़ा बदमाश ‘अजय गोल्डन’ बताया और रुपयों की मांग की। रामसिंह द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, पर्स छीना और उन्हें ऑटो से नीचे उतारकर वाहन लेकर फरार हो गए।

​घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस मुखबिरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

Topics

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img