Sunday, October 18, 2026
28.5 C
Bhopal

ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग की लत और भारी कर्ज ने ली युवक की जान, घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटा

​ग्वालियर:

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के केदारपुर छोटी मढ़ैया गांव में 35 वर्षीय पुरुषोत्तम गुर्जर की निर्मम हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राधे गुर्जर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह ऑनलाइन गेमिंग की लत, मनमाना ब्याज और पैसों का विवाद था।

​14 अक्टूबर की सुबह गांव के ही एक खेत में पुरुषोत्तम गुर्जर का लहूलुहान शव मिला था, जिसकी गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव थे। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया था कि बेरहमी से की गई इस हत्या के पीछे पैसों का लेनदेन मुख्य कारण है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी राधे को ऑनलाइन गेमिंग का जानलेवा चस्का था और पिछले एक महीने में ही उसने गेमिंग पर 35 लाख रुपये उड़ा दिए थे। इस लत को पूरा करने के लिए उसने मृतक पुरुषोत्तम से बीस प्रतिशत की भारी ब्याज दर पर लाखों रुपये कर्ज ले रखे थे।

​मृतक पुरुषोत्तम रोजाना कर्ज का तगादा करता था और लगातार दबाव बनाने के साथ गांव में सबके सामने बेइज्जत भी करता था। इस अपमान से तंग आकर राधे, रमन, छोटू और विजय ने तीन दिन पहले गांव के चबूतरे पर बैठकर पुरुषोत्तम की हत्या की पूरी साजिश रची थी। घटना की रात आरोपी रमन हिसाब-किताब के बहाने पुरुषोत्तम को घर से बुलाकर खेत पर ले गया, जहां चारों ने मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और उनके बैंक खातों व डिजिटल डेटा को खंगालने में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...

Topics

भोपाल: सुरभि कॉलेज के पास कुएं में मिला लापता युवक का शव

​सुखी सेवनिया (भोपाल)। स्थानीय इलाके में रविवार सुबह सुरभि कॉलेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img