Sunday, April 12, 2026
26.3 C
Bhopal

झूले पर खेलते वक्त फंदे में फंसने से 13 साल की बच्ची की मौत

इंदौर के पास सिमरोल थाना क्षेत्र में एक बच्ची की फांसी लगने से मौत हो गई। वह बाल्टी पर चढ़कर झूले पर खेल रही थी। उस दौरान बाल्टी खिसकनी से उसके गले में साड़ी का फंदा लग गया। इस बीच घर में मौजूद उसकी छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बड़ी बहन को बचा नहीं पाई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को शव को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां शनिवार को उसका पीएम हुआ। इधर, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सिमरोल थाना के उप निरीक्षण शोभाराम रावत ने बताया कि घटना शुक्रवार को ग्राम बगोंदा की है। यहां पर 13 साल की आयुषी पिता पप्पू लोधी अपनी छोटी बहन अंजली के साथ घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों काम पर गए थे। घर में साड़ी का झूला था। जहां आयुषी खेल रही थी। बाल्टी लगाकर वह झूले पर खेल रही थी, तभी बाल्टी खिसक गई और उसके गले में फंदा लग गया।

बहन को छटपटाता देख छोटी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की। मगर उसे बचा नहीं पाई। घटना की जानकारी पिता ने 112 और थाने पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शनिवार को उसका पीएम कराया गया।

बाल्टी खिसकने से झूले की रस्सी में फंस गई मासूम की गर्दन

इधर, बेटी के पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। आयुषी शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई थी। वह पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। घर में झूला लगा हुआ है। जहां पर वह बाल्टी पर चढ़ गई थी, लेकिन बाल्टी अचानक खिसक गई, जिससे उससे फंदा लग गया और वह तड़पने लगी। तभी छोटी बहन ने उसे पैरों से उठाने की कोशिश की, लेकिन वजन ज्यादा होने से उसे बचा नहीं पाई। वह तुरंत आसपास के लोगों को बुलाकर लेकर आई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घर पहुंचा तो बेटी की मौत हो चुकी थी

पिता ने बताया कि लोगों ने फोन कर बताया कि बेटी को फांसी लग गई है। मैं काम से घर पहुंचा तो देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां है। जिसमें से सबसे बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। आयुषी दूसरे नंबर की थी और अंजली सबसे छोटी बेटी है। इधर, घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दोबारा पूछताछ के लिए जाएगी पुलिस

ग्रामीण एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र में बच्ची की फांसी लगने से मौत की घटना हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वे घटना स्थल पर जाकर दोबारा जांच करें और परिवार के लोगों से बातचीत करें।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img