वाजपेयी नगर में 21 वर्षीय युवक द्वारा चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे की है। घायल अवस्था में उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। यहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के चचेरे भाई सूरज कनारे ने बताया कि महेश ने फोन तोड़ने के बाद दूसरे माले पर जाकर छलांग लगा दी। कई लोगों ने उसे रोकने और बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। परिजनों का कहना है कि वह किसी बात को लेकर काफी परेशान था, हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि फोन पर किससे बात कर रहा था।
दोस्तों के साथ खेल रहा था क्रिकेट, अचानक बदला व्यवहार महेश के दोस्तों ने बताया कि वे सभी वाजपेयी नगर में रात में देर तक क्रिकेट खेलते हैं। उसी दौरान महेश भी पास ही बैठा था और किसी से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान वह अचानक गुस्से में आ गया और अपना मोबाइल जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद वह अचानक घर की सीढ़ियों की ओर भागा और दूसरी मंजिल की बालकनी से कूद गया। दोस्तों ने बताया कि महेश दूसरी मंजिल से कूदने के प्रयास में लटक गया था। नीचे खड़े लड़के उसे पकड़ने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जब वह गिरा तो बिजली के तार में उलझ गया और लोग उसे पकड़ नहीं सके। वहीं कुछ युवक ऊपर जाकर उसे खींचने की भी कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।
शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि-
चार दिन पहले की घटना है। युवक दो मंजिला बिल्डिंग से गिर गया था। कैसे गिरा, क्या हुआ इसकी अभी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




