Sunday, March 29, 2026
28.1 C
Bhopal

युवक के खिलाफ रेप-ब्लैकमेल और मारपीट का केस दर्ज कराया

इंदौर में एक युवती ने इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी नाम के युवक के खिलाफ रेप-ब्लैकमेल और मारपीट का केस दर्ज कराया है। राजस्थान की रहने वाली पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले करणी सेना वालों से आपबीती थी। रविवार देर रात वह करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ बायपास के नजदीक पहुंची और युवक को पकड़वाया।

पकड़े जाने के दौरान आरोपी विवाद करने लगा। उसे विजयनगर थाने ले जाया गया। इरफान पर युवती से रेप, अपने दोस्त से रेप कराने, मवेशी का मीट खिलाने और धर्म परिवर्तन को मजबूर करने, ब्लैकमेल और क्लब और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने के आरोप हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी इरफान अली को देवास से जिलाबदर भी किया जा चुका है। यहां उसके खिलाफ 16 आपराधिक केस दर्ज हैं।

2023 में हुई थी युवती और इरफान की दोस्ती पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान इरफान उसके संपर्क में आया। उसने फर्जी नाम से दोस्ती की। वह 21 मॉल के पीछे मिला था। एक दिन उसने होटल में मिलने बुलाया और सिगरेट पीने को दी।

इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी ने हॉलिडे होटल ले जाकर रेप किया। यहां अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। इसके बाद वह वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

युवती पर ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया पीड़िता ने बताया कि हैप्पी ने ब्लैकमेल करके दोस्त जावेद, मोमिन से भी उसका रेप कराया। मोमिन ने अपनी बहन के यहां उसे रखा था। इस जगह उसके कई दोस्त आते थे। उसने ड्रग तस्कर बॉब से मिलवाया और ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया।

पीड़िता ने बताया कि इरफान उसे अपने घर देवास लेकर गया। वहां मवेशी का मीट खाने को भी मजबूर किया। कई बार उसे यहां सिगरेट से दागा और रेप कर किया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाया।

केस दर्ज, अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही पुलिस पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने इरफान अली के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूछताछ कर उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img