Tuesday, March 17, 2026
34.4 C
Bhopal

दोस्त ने दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

ग्वालियर (मोहना)। जिले के मोहना थाना क्षेत्र में रविवार शाम मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली। मोहना बायपास स्थित एक भोजनालय के सामने शराब पीने के दौरान मोबाइल छीनने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने ही साथी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात का संक्षिप्त विवरण:

  • मृतक: ऋषि सिंह सिकरवार (35), निवासी मुरैना।
  • आरोपी: दीपक शाक्य (मृतक का दोस्त)।
  • कारण: शराब के नशे में मोबाइल छीनने को लेकर हुई कहासुनी।
  • घटनास्थल: मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय।
काम की तलाश में आए थे दोनों दोस्त

​पुलिस के अनुसार, मुरैना निवासी ऋषि सिंह शनिवार को अपने दोस्त दीपक के साथ काम की तलाश में मोहना आया था। रविवार शाम दोनों भोजनालय पर शराब पी रहे थे, तभी दीपक ने ऋषि का मोबाइल छीन लिया। बहस बढ़ने पर दीपक ने पास पड़ा बबूल का डंडा उठाकर ऋषि के सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

​घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीपक जंगल की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर भिजवाया। एसडीओपी घाटीगांव शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Hot this week

राजधानी में फिर बम की दहशत: नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

​भोपाल। राजधानी में सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा...

व्यापारी के घर लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े वारदात से पुलिस हैरान

​इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चोरी की...

साइबर ठगों ने उड़ाए 4.5 लाख रुपए ,आरटीओ चालान के नाम पर हुई ठगी

चालान की फर्जी फाइल भेजकर मोबाइल हैक, सवा चार...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहाइशी इलाकों में मंगलवार...

Topics

मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ा इलाके में सोमवार...

मदद करना पड़ा भारी: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यापारी की दो सोने की चेन उड़ाई

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत दिखाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img