Thursday, February 19, 2026
21.6 C
Bhopal

नरकंकाल मिला, गले में बंधा था गमछा:बदबू आई तो पता लगा

विदिशा के रॉयल सिटी कॉलोनी फेस-2 में एक नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल के पीछे नाले के पास मिले नरकंकाल की पहचान अज्ञाराम कॉलोनी की झुग्गी बस्ती निवासी 35 वर्षीय लाल सिंह नामदेव के रूप में हुई।

मृतक की भाभी भूरी बाई ने शव पर मौजूद नीली टी-शर्ट और काली पैंट के आधार पर उसकी पहचान की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 8-10 दिनों से वहां से तेज बदबू आ रही थी। एक मजदूर ने कंकाल देखा और आसपास के लोगों को सूचित किया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी विमलेश राय के अनुसार, शव एक पेड़ के पास मिला। मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक 19 जून से लापता था और परिजनों ने 20 जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से चलेगा।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img