Wednesday, April 1, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल में स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंदा

सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रश्मि देवी अहिरवार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शारदा विहार कॉलोनी की रहने वाली थीं।

हादसा इतना भीषण था कि रश्मि के दांत और सिर की हड्डियों के कई हिस्से घटनास्थल पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, ट्रक ने स्कूटी को ओवरटेक करते समय चपेट में ले लिया था। सिर में गंभीर चोट लगने से रश्मि की तत्काल मौत हो गई।

बाजार से सामान खरीदने गई थी रश्मि रश्मि सोमवार शाम बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। करीब 6:30 बजे यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद एक युवक ने मृतका के फोन से उनके पति सुरेंद्र कुमार अहिरवार को सूचना दी। सुरेंद्र के मुताबिक, “सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक ने स्कूटी को ओवरटेक किया और रश्मि ट्रक की चपेट में आ गईं।” हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।

ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सीसीटीवी फुटेज में ट्रक की लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रक के नंबर की शिनाख्त की जा रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img