Thursday, March 12, 2026
36.7 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सगाई के बाद मुकरा आरोपी, केस दर्ज

इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भोपाल निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

​26 वर्षीय पीड़िता के अनुसार, उसका रिश्ता भोपाल के त्रिवेंद्र राही के साथ तय हुआ था। सगाई के बाद किसी गलतफहमी के चलते युवक ने पहले शादी से इंकार किया, लेकिन बाद में परिवारों की समझाइश पर वह फिर मान गया।

  • शादी की तैयारियों के बहाने रुका: आरोपी 3 से 11 फरवरी 2026 तक इंदौर में युवती के घर पर ही रुका।
  • बनाए शारीरिक संबंध: युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
  • पिता के सामने किया इंकार: हद तो तब हो गई जब आरोपी युवती को भोपाल ले गया और वहां अपने पिता के सामने ही शादी करने से साफ मुकर गया।
पुलिस की कार्रवाई

​धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी त्रिवेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...

भोपाल: अमरूद तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक...

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

Topics

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img