Sunday, April 12, 2026
36.5 C
Bhopal

बेहोश होकर गिरा युवक,पुलिस जवानों ने सीपीआर देकर बचाई जान

इंदौर में शनिवार को अलीगढ़ से आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को वह जैसे ही छोटी ग्वाल टोली के पटेल ब्रिज के पास स्थित एक होटल में पहुंचा था। यहां अपना आधार कार्ड काउंटर पर दिखा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

युवक अब्दुल समद तब तक अन-कॉन्शियस होकर गिरने लगा। वहां मौजूद ग्वालटोली थाने के दो जवान लोकेश और जयवीर सिंह ने उसे तुरंत संभाला। उन्होंने तत्काल उसे सीपीआर देना शुरू किया।

कुछ सेकेंड सीपीआर देने के बाद युवक की हालत में सुधार दिखा। थाने के अन्य पुलिस जवान भी मौके पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल भेजा गया।

मौके पर जमा हो गई भीड़

इधर, घटना के बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई । सीपीआर देने के बाद भी पुलिस जवानों ने युवक को हाथों की उंगलियां चलाते रहने को कहा। साथ ही कुछ लोग उसे हवा भी कर रहे थे। युवक की तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

Hot this week

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img