Thursday, March 19, 2026
28 C
Bhopal

फर्जी नाम बताकर नाबालिग के साथ रह रहा युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो

इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट में पकड़े जाने के बाद भारी हंगामा हुआ। आरोपी युवक खुद को हिंदू बताकर (फर्जी नाम मनोज) लड़की के साथ रह रहा था, लेकिन पूछताछ में उसकी पहचान जोयब खान के रूप में हुई।

मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो हिंदूवादी कार्यकर्ता मयंक तोमर और अंकित तिवारी की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के दौरान युवक के मोबाइल से 8-10 अन्य युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का भी दावा किया गया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नर्मदापुरम से लापता थी लड़की पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पकड़ी गई नाबालिग लड़की नर्मदापुरम से लापता थी और वहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि नर्मदापुरम पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है। मामले की आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई नर्मदापुरम पुलिस द्वारा ही की जाएगी।

Hot this week

मंदसौर: नव संवत्सर पर पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजा सुख-समृद्धि का संकल्प

​मंदसौर। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ...

Topics

मंदसौर: नव संवत्सर पर पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजा सुख-समृद्धि का संकल्प

​मंदसौर। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ...

होली पार्टी में विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या, 6 गिरफ्तार

​दमोह। होली की रात देहात थाना क्षेत्र के हथना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img