Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में पुरानी रंजिश का बदला लेने युवक को तलवार मारी

भोपाल के बागसेवनिया में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने देर रात एक युवक को घेर लिया। आरोपियों ने उसके सिर और हाथ पांव में तलवार और डंडों से आधा दर्जन वार किए। अधमरी हालत में आरोपी उसे मौके से ही छोड़कर फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। पूर्व में फरियादी एक आरोपी के साथ मारपीट कर चुका है। इसी का बदला लेने हमला किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर लौटते समय रास्ते में घेरकर मारा

पुलिस के मुताबिक पिपालिया पेंदे खां निवासी रिजवान खान पुत्र असलम खान (26) गाड़ी धोने का काम करता है। उसके भाई सलमान खान ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपी उस्मान, साहिब, अनस और उसके साथी ने युवक को घेरा लिया और पहले उसके साथ जमकर मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने तलवार से उसके सिर और हाथों पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश खून से सनी हुई हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे परिजन

घटना की खबर लगते ही परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, घायल को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img