आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल के आरिफ नगर कचरा प्लांट में लगी आग

भोपाल के आरिफ नगर स्थित नगर निगम के कचरा प्लांट में बुधवार दोपहर में आग लग गई। आग करीब 3 घंटे में काबू में आ पाई। थर्माकोल और कपड़ों की वजह से आग की 10-15 फीट ऊंची लपटें निकलती रही। आग से करीब 10 टन कचरा, कैमरे समेत लाखों का सामान जल गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जिस जगह आग लगी, वहां भारी मात्रा में थर्माकोल, कपड़े रखे थे। इस प्लांट में आसपास के इलाकों से कचरा इकट्‌ठा होकर आता है। इसके बाद कचरे की छंटनी होती है। थर्माकोल और कपड़े अलग रखे थे। दोपहर 2.40 बजे इसी कचरे में आग लग गई।

दमकलों ने पाया काबू
कचरा प्लांट में लगी आग की वजह से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। आग ज्यादा नहीं बढ़े, इसलिए कबाड़खाना, गांधीनगर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने लगी। साढ़े 5 बजे तक आग काबू में पा सकी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली, क्योंकि आग समय पर नहीं बुझती तो आसपास रखा कचरा भी जल सकता था।

10 टन कचरा रखा था
जानकारी के अनुसार, कचरा प्लांट में जिस जगह आग लगी, वहां पर थर्माकोल और कपड़ों का करीब 10 टन कचरा रखा था, जो पूरी तरह से जल गया। इसके अलावा कैमरे, ऑनलाइन वेट रीडर, केबिन, केबल भी जल गई। शाम को जांच करने के लिए निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770