Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में हुआ फार्मा विज़न युथ समिट का आयोजन

  • “फार्मासिस्ट :मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स “और ” हेल्थकेयर विजन अंडर विकसिट भारत 2047 “पर हुई चर्चा

भोपाल। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल द्वारा पहली फार्मा यूथ समिट 24 का आयोजन टेक्नोक्रेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (टी.आई.टी.) में हुआ । जिसमे “फार्मासिस्ट :मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स ” और “हेल्थकेयर विजन अंडर विकसिट भारत 2047” पर पैनल चर्चा हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी त्रिपाठी जी (सीनियर मैनेजर प्रोडक्शन ल्यूपिन) ,श्री अनिकेत शेलके (राष्ट्रीय संयोजक फार्मा विजन),डॉ अनुराग चौबे ग्रुप डायरेक्टर (टी.आई. टी), शिवम् जाट (एबीवीपी महानगर मंत्री) और डॉ बीके दुबे डायरेक्टर (टी.आई.टी) उपस्थित रहे। पैनल डिस्कशन 1 में फार्मासिस्ट्स मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स पर डॉ शशांक बंसल (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एंड हेमटूनकोलॉजिस्ट ,एमबीबीएस, एमडी ,डीएम,यूके ) और डॉ अभिषेक द्विवेदी (प्रिंसिपल डॉ सत्येंद्र कुमार मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी ) ने चर्चा की ।

पैनल डिस्कशन 2 में हेल्थकेयर विजन अंडर विकसिट भारत 2047 पर डॉ अभिजीत देशमुख(गैस्ट्रो सर्जन) ,डॉ दीपक द्विवेदी (साइंटिस्ट ऑफ़ mfp parc house of विंध्य हर्बल्स) और अनिकेत शेलके ( राष्ट्रीय संयोजक फार्मा फार्मा विजन) ने चर्चा की। इन चर्चाओं से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला ।

पैनल डिस्कशन में आयुष्मान भारत , स्वस्थ जीवन, दवाई का उत्पादन, विकसित भारत में फार्मेसी के छात्रों की भूमिका आदि पर चर्चा हुई।

त्रिपाठी ने कहा की भारत फार्मेसी के क्षेत्र में बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है आने वाले समय में भारत सबसे ज्यादा दवाई का उत्पादन करने वाला देश होगा । उन्होंने छात्रों को देश के लिया फार्मेसी के क्षेत्र में कार्य करने के लिए कहा , उन्होंने कहा की हमको लीडरशिप की तरफ जाना है न की फॉलवरशिप की और ताकि भारत विकसित भारत जल्द से जल्द बन सके ।

शेलके ने कहा फार्मोविजन के माध्यम से हम हेल्थ एजुकेशन प्रमोट करने के साथ स्टूडेंट को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रमोट करते है ।

शिवम् ने कहा की विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ साथ अलग अलग क्षेत्र जैसे कला ,खेल, सेवा , मेडिकल , फार्मेसी में भी छात्रों को मंच देने का कार्य करती है । विद्यार्थी परिषद 1949 से लगातार देश हित ,समाज हित में कार्य करते हुए विकसित भारत की ओर बढ़ रहीं है ।

Hot this week

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

बागसेवनिया में पुलिस का छापा: खंडहर में चल रहा था सट्टे का खेल, 7 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुलिस ने...

शादी की खुशियां दहशत में बदलीं, होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

​भोपाल। राजधानी के भौंरी स्थित 'होटल प्ले एंड रिसोर्ट'...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

Topics

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img