Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के राजा भोज सेतु पर एक्सीडेंट, एक की मौत

राजा भोज सेतु पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रिंस पटेल (23) के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त राज के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था।

हादसे में प्रिंस की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृतक के पिता पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। अब बेटे की अचानक मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया है।

घरवालों के सामने तोड़ा दम प्रिंस के परिजनों ने बताया कि रात करीब 1 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें बताया गया कि प्रिंस का एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे। लेकिन उनकी आंखों के सामने ही प्रिंस ने दम तोड़ दिया।

प्रिंस के पिता मनोहर पटेल जल निगम में कर्मचारी हैं। वह डायबिटीज से पीड़ित हैं। कुछ समय पहले गैंगरीन की वजह से उनका बायां पैर काटना पड़ा था। हादसे के बाद तलैया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक प्रिंस के दोस्त की थी, जो उसने दो दिन पहले ही ली थी। हादसा कैसे हुआ, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img