Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

अडाणी ग्रुप गुना-शिवपुरी में 3500 करोड़ का निवेश करेगा

ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शुरू हो गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कॉन्क्लेव की शुरुआत की। मध्यप्रदेश में 6 महीने में ये तीसरा कॉन्क्लेव है। इससे पहले जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं। उज्जैन और जबलपुर के मुकाबले ग्वालियर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों की दिलचस्पी ज्यादा है। इसकी वजह यह है कि देश के 7 बड़े रोड कॉरिडोर ग्वालियर-चंबल रीजन से होकर या इसके पास से गुजरते हैं।9 सेक्टर के इंडस्ट्री प्रमुखों ने ग्वालियर-चंबल रीजन में अपने उद्योग लाने की दिलचस्पी दिखाई है। गोदरेज कंपनी ग्वालियर में साढ़े 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। पर्सनल केयर के बाद अब होम केयर और हेयर केयर में एक्सटेंशन के लिए ग्वालियर के मालनपुर में आज नई यूनिट शुरू होने जा रही है।करण अडाणी ने कहा, अडाणी ग्रुप गुना में 2 मिलियन टन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और शिवपुरी में डिफेंस के सेक्टर में इन्वेस्ट करने जा रहा है। ये इन्वेस्टमेंट 3500 करोड़ का होगा। इससे 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img