टॉप-न्यूज़

अग्निपथ’ का विरोध -छपरा, कैमूर में ट्रेन में लगाई आग; आरा में पुलिस ने उपद्रवियों पर दागे आंसू गैस के गोले

केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन अब उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने छपरा और कैमूर में पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी। छपरा जंक्शन पर करीब 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। छपरा में ही 3 ट्रेनों को फूंक दिया गया।आक्रोशित युवा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।गुरुवार को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में ट्रेन रोकी गई। छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद जमकर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार अपना फैसला वापस ले। इसे लेकर बिहार के 13 जिलों में प्रदर्शन हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770